थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब, 108 प्रतियोगी हुए थे शामिल

Date:

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2025 के विजेता की घोषणा हो गई है। तेलंगाना में हुए इस इवेंट में थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 72वीं मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है।

तेलंगाना के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में 31 मई को हुए फाइनल शो में ओपल सुचाता चुआंगसरी को मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ताज पहनाया। ओपल सुचाता ने इथियोपिया, पोलैंड और मार्टीनिक के कंटेस्टेंट्स को हराकर जीत का ताज अपने सिर सजाया है। सुचाता फुकेत में पली-बढ़ी हैं और एक मॉडल होने के साथ-साथ इंटरनेशनल रिलेशंस की स्टूडेंट भी हैं। उन्होंने मैक्सिको सिटी में इंटरनेशनल मिस यूनिवर्स 2024 में भाग लिया था, तब वे थर्ड रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का ताज मिला था। इस प्रतियोगिता में इथियोपिया की हैसेट डेरेजे ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। पोलैंड की माजा क्लाजदा सेकेंड रनर-अप रहीं, जबकि मार्टीनिक की ऑरली जोआचिम थर्ड रनर अप रहीं। इस साल दुनिया भर से 108 कंटेस्टेंट्स ने मिस वर्ल्ड कंपीटीशन में हिस्सा लिया था। भारत से मॉडल नंदिनी गुप्ता अस ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुई थीं। वे मिस वर्ल्ड फिनाले में टॉप 20 का हिस्सा रहीं, लेकिन टॉप 8 से बाहर हो गई थीं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।