नई दिल्ली। भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक कर लिया। ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में इसका परीक्षण हुआ। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परीक्षण में सभी संचालन और तकनीकी मानकों की पुष्टि हुई। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह सरफेस टू सरफेस मार करने वाली देश की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। अग्नि-5 की मारक क्षमता पांच हजार किलोमीटर से अधिक है यानी पूरा चीन ही इसकी रेंज में आ जाएगा। यह मिसाइल मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री–एंट्री वीइकल्स तकनीक से लैस है। एक बार लॉन्च करने पर यह एक साथ कई टार्गेट पर वार कर सकती है। यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार ले जा सकती है। खास बात यह कि इसकी पूरी तकनीक, प्रोपल्शन सिस्टम, रॉकेट, एडवांस्ड नेविगेशन 100 फीसदी स्वदेशी है। इसकी रफ्तार मैक 24 है, जो आवाज की गति से 24 गुना ज्यादा है। इस मिसाइल का लॉन्चिंग सिस्टम कैनिस्टर तकनीक पर आधारित है। इसी वजह से इसे कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। फिलहाल भारत के अलावा यह रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, इजरायल, ब्रिटेन और उत्तर कोरिया के पास है।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo पर दुनिया की नजर



