डेंगू पर कामयाबी; वैक्सीन का दावा
हैदराबाद स्थित इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (आईआईएल) ने डेंगू से बचाव का टीका तैयार करने का दावा किया है. आईआईएल के प्रबंध निदेशक डॉ के आनंद कुमार ने दावा किया है कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इसके सभी परीक्षण पूरे होने के बाद लगभग दो साल में यह टीका लोगों को लगाया जा सकेगा. डॉ कुमार ने बताया है कि इस टीके के पहले चरण का परीक्षण पूरा कर लिया गया है जबकि दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण जल्द ही शुरू होंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- CBSE मार्किंग पोर्टल पर बड़ा सवाल! कांग्रेस का दावा — हैकर के पास था ‘मास्टर पासवर्ड’, छात्रों के नंबर तक बदलने की थी पहुंच
- ईरान के हमलों को नाकाम करने का दावा: यूएई ने सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन रोके, कई लोग घायल
- मतगणना से पहले सियासी हलचल: अंबुमणि रामदास का दावा— “4 मई को हमारी जीत तय”
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर तीखा टकराव: मोहम्मद बाकर कालिबाफ का पलटवार—डोनाल्ड ट्रंप के दावे ‘झूठे’, नाकेबंदी रही तो रास्ता नहीं खुलेगा

एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में डेंगू के 10 करोड़ मामले हर साल सामने आते हैं. वहीं भारत में लगभग 3.5 करोड़ मामले हर साल पाए जाते हैं.


