कोलकाता। कोलकाता में रेप का एक और मामला सामने आया है। इस बार आईआईएम कैंपस में एक छात्रा के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा के साथ बिजनेस स्कूल के एक हॉस्टल में रेप किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे काउंसलिंग सेशन अटेंड करने के लिए छात्रावास में बुलाया गया था। इसके बाद उसे कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद उसका रेप हुआ। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी है कि अगर उसने इस घटना के बार में किसी को कुछ बताया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Kolkata Knight Riders ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराया, एलन का विस्फोटक शतक
- कोलकाता ने लखनऊ को सुपर ओवर में हराया, रिंकू सिंह ने दिखाया कमाल
- दूसरे चरण के चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: राशन घोटाले में कोलकाता समेत कई जगहों पर छापेमारी
- बंगाल चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: प्रवर्तन निदेशालय के छापे से कोलकाता में हड़कंप, पुलिस अधिकारी और कारोबारी के ठिकाने निशाने पर
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता में लॉ की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ कॉलेज कैंपस में गैंगरेप हुआ था। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की भी अभी जांच चल रही है। इससे पहले कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था, जिस पर काफी दिनों तक बवाल मचता रहा।


