भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी; राहुल गांधी

Date:

भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी; राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा है कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में आती है तो एमएसपी की क़ानूनी गारंटी दी जाएगी. शनिवार को राजस्थान के धौलपुर से जारी हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, हिंदुस्तान में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दुगनी बेरोजगारी है. ऐसा क्यों हुआ क्योंकि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, जीएसटी लागू की और जो छोटे व्यापार और कारोबार बंद हो गए जो सबसे अधिक रोजगार देते थे.

सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय  यात्रा : राहुल गांधी - हिन्दुस्थान समाचार

उन्होंने कहा, “आज भारत में हर सेक्टर में पांच लोगों की मोनोपोली है. अडानी को देश के सारे एयरपोर्ट, पोर्ट, पावर सेक्टर, पूरी की पूरी मार्केट उनके हाथ में दे दिया गया. हिंदुस्तान का पूरा का पूरा धन तीन चार पूंजीपतियों को पकड़ा दिया गया. इसका नतीजा क्या हुआ कि जो सबसे अधिक रोजगार देने वाले छोटे कारोबार थे, वे बंद हो गए.उन्होंने कहा, देश में कहीं भी चले जाइए देश के युवा बेरोजगार सड़कों पर भटकते मिलेंगे. नरेंद्र मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपये हिंदुस्तान के 10-15 पूंजीपतियों का माफ़ कर दिया लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया.”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।