राजस्थान के भीलवाड़ा में शराब सझकर पी लिया केमिकल, तीन महिलाओं समेत 4 की मौत

Date:

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक परिवार ने शराब समझ केमिकल पी लिया। इस घटना में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि चारों मृतकों ने एक शादी समारोह में बर्तन धोने का काम ठेके पर लिया था। इसके बाद गुरुवार देर रात शादी समारोह से बर्तन धोने का रसायन साथ लेकर आए और उसको रात में शराब समझकर पी लिया। इससे चारों की मौत हो गई। भीलवाड़ा एसपी ने कहा कि केमिकल की बोतल को जप्त कर लिया है और जहां से यह रसायन खरीदा है उस दुकान का भी पता लगा लिया है।

जानकारी के अनुसार रतन (पुत्र मसरिया कंजर), सुशीला देवी, जमनी देवी (पत्नी शंकर कंजर) और बदामी देवी ने तीन दिन पूर्व आलोली में शैतान सिंह के एक शादी समारोह में बर्तन धोने का ठेका लिया था। काम पूरा होने के बाद वे वहां से बर्तन साफ करने वाला लिक्विड शराब समझ कर अपने साथ घर ले आए। पुलिस का अनुमान है कि नशे की ललक में उन्होंने इसे शराब समझकर सेवन कर लिया, जिसके कारण चारों की मौत हो गई।

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कहा कि भूल वश रसायन को शराब समझकर पीने से चार की मौत हुई है। घटना का पता चलते ही हमने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग सहित सभी विभागों की टीम मौके पर पहुंची है और उस रसायन की बारे में आबकारी विभाग, चिकित्सा विभाग एफ एस एल की टीम जांच कर रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।