नई दिल्ली। राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को सेना का एक फाइटर जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि यह हादसा रतनगढ़ के पास स्थित भानुदा गांव के समीप हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों के हताहत होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही राजलदेसर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जाता है कि यह विमान जलता हुआ खेतों में जा गिरा। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और धुएं का गुबार दिखाई देना लगा। हादसे के बाद आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और आग बुझान की कोशिस की। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। हताहतों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, विमान के मलबे को भी सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पुणे हवाई अड्डे पर बड़ा व्यवधान: वायुसेना के लड़ाकू विमान में खराबी से रनवे बंद, कई उड़ानें रद्द—अब सेवाएं बहाल
- भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI फाइटर जेट रडार से हुआ गायब, असम के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान टूटा संपर्क, तलाश जारी
- डीआरडीओ का नया कीर्तिमान, पायलट की जान बचाने वाले फाइटर जेट एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण
- दक्षिण चीन सागर में दो बड़े हादसे: अमेरिकी नौसेना का हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान क्रैश


