नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट Su-30 MKI लापता हो गया है। यह विमान असम के कारबी ऑन्गलॉन्ग इलाके में उड़ान भर रहा था, तभी रहस्यमय तरीके से रडार से गायब हो गया। जेट की तलाश के लिए वायुसेना ने अभियान शुरू कर दिया है।
भारतीय वायुसेना ने सुखोई 30 के लापता होने की घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि भरतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे संपर्क हुआ था। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है, खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पुणे हवाई अड्डे पर बड़ा व्यवधान: वायुसेना के लड़ाकू विमान में खराबी से रनवे बंद, कई उड़ानें रद्द—अब सेवाएं बहाल
- ट्रंप का बड़ा दावा — कुछ ही घंटों में ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह;हम जीत गए
- तेजस मार्क-1A पर विराम लगी अटकलें: HAL बोला—पांच लड़ाकू विमान वायुसेना को सौंपने को तैयार
- तेजपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार
- डीआरडीओ का नया कीर्तिमान, पायलट की जान बचाने वाले फाइटर जेट एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण
- सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए वायुसेना का बड़ा कदम: संवेदनशील इलाकों में युद्धाभ्यास का ऐलान
उल्लेखनीय है कि राफेल के बाद Su-30MKI भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट है। यह एयर डिफेंस, डीप स्ट्राइक और समुद्री अभियानों में निर्णायक भूमिका निभाता है। मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट के बेड़े में सुखोई-30MKI ही हैं।
भारतीय वायु सेना में सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट साल 2002 में शामिल किए गए थे। सुखोई के लिए भारत ने रूस से 1996 में ही डील की थी। सुखोई-30 का पहला बैच 1997 में भारत को डिलीवर किया गया था, हालांकि अपडेटेड सुखोई-30MKI 2002 में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने। इन लड़ाकू विमानों को सुखोई और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ मिलकर उत्पादन किया है।



