राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर बस और ट्राले की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

Date:

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के मेगा हाईवे पर एक स्लीपर बस और ट्राले के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे रावतसर थाना क्षेत्र के सरदार शहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ। यह स्लीपर बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। बताया जाता है कि मेगा हाईवे पर सरसों से भरे दो ट्राले साइड में खड़े थे। बस ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से रहे ट्राले से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस के अनुसार रावतसर हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। 3-4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया। 7 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ट्रॉले में पीओपी की बोरियां भरी थीं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।