भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे अलर्ट मोड में, कई ट्रेनें रद्द, री-शेड्यूल और डाइवर्ट
गुरुवार रात भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमलों के बाद रेलवे ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कई ट्रेनों को रद्द, री-शेड्यूल और डाइवर्ट कर दिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Alert 2026: मौसम ने बदली करवट! IMD का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि
- Italy Earthquake Alert: आधी रात को कांपा इटली, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत! क्या बढ़ रहा है बड़ा भूवैज्ञानिक खतरा?
- Jammu Kashmir Security Alert: क्या राजनीति के जरिए नई साजिश रच रहा है ISI? सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी चिंता
- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवाओं में आंशिक रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और मार्ग परिवर्तन जैसी बाधाएं उत्पन्न हुई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले शेड्यूल की जांच अवश्य करें और आवश्यक हो तो वैकल्पिक योजना भी तैयार रखें।
रेलवे ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए समुचित व्यवस्था का भरोसा दिया है। साथ ही, सभी रेलवे कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा निर्देश दिए गए हैं। रेलवे ने कर्मचारियों को अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल्स से सतर्क रहने और सैन्य ट्रेनों से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा न करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत सूचना देने और निर्धारित संचार प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
री-शेड्यूल की गई ट्रेनें (9 मई 2025):
- 14661 (बाड़मेर–जम्मूतवी): 00:20 की बजाय अब 06:00 बजे रवाना होगी
- 74840 (बाड़मेर–भगत की कोठी): 03:30 की बजाय अब 06:30 बजे रवाना होगी
- 15013 (जैसलमेर–काठगोदाम ): 02:40 की बजाय अब 07:30 बजे रवाना होगी
- 14807 (जोधपुर–दादर एक्स.): 05:10 की बजाय अब 08:10 बजे रवाना होगी
- 14864 (जोधपुर–वाराणसी सिटी एक्स.): 08:25 की बजाय अब 11:25 बजे रवाना होगी
रेगुलेट की गई ट्रेनें:
- 14662 (जम्मूतवी–बाड़मेर): 07 मई को रवाना, अनुमानित आगमन बाड़मेर में 07:30 बजे
- 14087 (दिल्ली–जैसलमेर): 08 मई को रवाना, जैसलमेर आगमन अनुमानित समय 07:00 बजे
- 15014 (काठगोदाम–जैसलमेर): 07 मई को रवाना, जैसलमेर पहुंचने का समय 06:30 बजे
आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें:
- 12468 (जयपुर–जैसलमेर): 08 मई को केवल बीकानेर तक चलेगी, बीकानेर-जैसलमेर खंड रद्द
- 12467 (जैसलमेर–जयपुर): 09 मई को बीकानेर से रवाना होगी, जैसलमेर–बीकानेर खंड रद्द
रेलवे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति संबंधित वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें।


