अमृतसर। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में दो पाकिस्तानी जासूस पकड़े गए हैं। इन पर आईएसआई एजेंट होने का आरोप है। दोनों जासूस अमृतसर में रह कर वहां से जुड़ी इंडियन आर्मी की जानकारी और अमृतसर एयरबेस की जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचा रहे थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने अमृतसर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के जरिए इन लोगों से संपर्क किया था।
पंजाब पुलि के अनुसार पकड़े गए आरोपी सूरज मसीह और पलक शेर मसीह, अमृतसर के बलहड़वाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने जांच में कंफर्म किया है कि दोनों जासूस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे। ये आईएसआई एजेंट आर्मी की मूवमेंट और अमृतसर एयरबेस की फोटो और वीडियो एक फोन के जरिए आईएसआई को भेज रहे थे। इसके लिए उन्हें सिमकार्ड और फोन उपलब्ध कराया गया था। अब पुलि यह यह पता लगा रही है कि दोनों आरोपी अब तक पाकिस्तान को क्या–क्या जानकारी पहुंचा चुके हैं और इसके पीछे उनका क्या मकसद था। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ और कौन–कौन शामिल है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
जांच में पुलिस को आईएसआई एजेंट्स के पास से आर्मी कैंट और एयरबेस से जुड़ी जानकारी के दस्तावेज पाए गए हैं और कुछ तस्वीरें भी बरामद हुई हैं। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी से इन आरोपियों के संबंध के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने जब्त किए दोनों आरोपियों के मोबाइल
पुलिस ने दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। मोबाइल से भेजे गए संदेश डिलिट पाए गए हैं। पुलिस आरोपियों का मोबाइल डाटा खंगालने में जुटी है।प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित पिछले छह महीने से पाकिस्तान को भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी भेज रहे थे।



