नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और हाल ही में चुने गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की नवीनतम रैंकिंग मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी की गई है। मॉर्निंग कंसल्ट एक वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म है जो वैश्विक नेताओं के प्रमुख फैसलों पर नजर रखती है।
जानकारी के मुताबिक इस सर्वे का आंकड़ा 8 से 14 जुलाई के बीच एकत्रित किया गया था। वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 69 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस सूची में 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 25 नेताओं की सूची में अंतिम स्थान पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं, जिनकी अनुमोदन रेटिंग 16 प्रतिशत है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, कि ये रेटिंग सभी देश में वयस्कों के बीच विचारों के सात-दिवसीय चलती औसत को दर्शाती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: भारत की प्राचीन विरासत, जिसने पूरी दुनिया को जीना सिखाया
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले पीएम मोदी, उठाया नाविकों की सुरक्षा का मामला
- G7 Summit 2026: PM Modi की दुनिया के ताकतवर नेताओं से लगातार मुलाकातें, क्या बनने जा रहा है कोई बड़ा वैश्विक समीकरण?
पिछले किए गए सर्वेक्षणों में भी पीएम मोदी वैश्विक रेटिंग में शीर्ष पर थे। वहीं, अन्य बड़े वैश्विक नेताओं की अप्रूवल रेटिंग मामूली स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की अप्रूवल रेटिंग 39 फीसदी है, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की 29 फीसदी, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर की रेटिंग 45 फीसदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की रेटिंग सिर्फ 20 फीसदी है। मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से जारी ये सूची नियमित रूप से अपडेट की जाती है। 25 देशों में से चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सूक-योल और जापान के फूमियो किशिदा अंतिम तीन स्थान पर हैं।



