आलू से सोना तो नहीं ‘पेट्रोल’ बनाने की तैयारी! जल्द ही सड़कों पर आलू से दौड़ती नजर आएगी आपकी कार

Date:

इंदौर। देश में आलू से सोना बनाने की बात पर एक बार जमकर बवाल मचा था। कुछ समय पहले एक नेता के बयान को कुछ इसी तरह पेश किया गया था। अब आलू से सोना तो नहीं बन पा रहा, लेकिन ईंधन बनाने की तैयारी चल रही है। हो सकता है कि कुछ समय बाद आपकी कार आलू से सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपीआरआई) ने आलू से इथेनॉल बनाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किाय है। यह इंस्टीट्यूट प्लांट में आलू के वेस्ट और छिलकों से इथेनॉल बनाने की तकनीक का परीक्षण करेगा। इथेनॉल को डीजल पेट्रोल का ग्रीन विकल्प माना जा रहा है। कई देश बड़े पैमाने पर इथेनॉल के रूप में बायोफ्यूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है। सरकार डीजल में भी इथेनॉल मिलाने पर विचार कर रही है।

अभी गन्ने और मक्के से बनता है इथेनॉल

अपने देश में गन्ने और मक्के से सबसे ज्यादा इथेनॉल बनाया जा रहा है। सड़े आलू से इथेनॉल बनाया जा सकता है। देश में आलू के कुल उत्पादन का 10-15 फीसदी खराब होने के कारण छांट दिया जाता है। इसके अलावा भी काफी मात्रा में खराब आलू निकलता है। इन सबका इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में हो सकता।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।