बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर सियासी तूफ़ान—टीएमसी विधायक के बयान से गरमाई राजनीति”

Date:

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर सियासी तूफ़ान—टीएमसी विधायक के बयान से गरमाई राजनीति”

तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने के 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले बयान पर बवाल मच गया है । उन्होंने दावा किया था कि मस्जिद के निर्माण में लगभग तीन साल लगेंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से अधीर रंजन चौधरी के इस्तीफे की खबर, लोकसभा  चुनाव में हार के बाद पार्टी का एक्शन | Times Now Navbharat

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जो बंगाल में पहले कभी नहीं हुआ, वह अब होने लगा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी से अधिक “हिंदू-प्रिय” दिखने के लिए मंदिर राजनीति कर रही हैं, और इसी दबाव में उनके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं। चौधरी ने कहा कि “मंदिर बने या मस्जिद, हमें आपत्ति नहीं, पर चुनावी फ़ायदे के लिए धार्मिक मुद्दों का इस्तेमाल सही नहीं है।”

सुवेंदु अधिकारी मुस्लिम विधायकों की टिप्पणी: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने विपक्ष  के नेता के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया - इंडिया टुडे

वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि “टीएमसी सिर्फ़ बातें करती है। पहले उन्हें ऐसा करने दीजिए, फिर मैं बोलूंगा। हो सकता है वे समाज में विभाजन पैदा करने के लिए ऐसा कर रहे हों।”

Bhagalpur: बिहार सरकार पर बरसे भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, बोले- न्याय  मांगने पर भांजी जा रही लाठियां - Bhagalpur news BJP spokesperson Shahnawaz  Hussain lashed out at the ...

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने भी टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए वह ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि “ममता बनर्जी अपने विधायक से 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखवाकर तनाव पैदा करना चाहती हैं। बाबर के नाम पर कुछ नहीं होना चाहिए, वह एक हमलावर था।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।