एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का संदेश: विश्वास और सम्मान से सुधरेंगे रिश्ते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिवसीय यात्रा पर चीन में हैं, जहां वे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक चीन के तियानजिन शहर में आयोजित हो रही है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। पिछले दस महीनों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की यह दूसरी मुलाकात है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”
- Defence Production Boom: PM Modi के ‘Atmanirbhar Bharat’ ने रचा इतिहास! 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पर पहुंचा भारत, दुनिया को चौंकाने की तैयारी?

भारत-चीन बैठक:
शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने चीन की एससीओ अध्यक्षता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह बैठक दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि विश्वास और सम्मान से ही रिश्तों में सुधार संभव है।
पीएम मोदी के प्रमुख बयान:
- “भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू की जा रही है।”
- “दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित जुड़े हुए हैं, जिससे मानवता का भी कल्याण होगा।”
- “हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
- “सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है।”
- “आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, और कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो चुकी है।”
पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत और चीन अपने रिश्तों को सकारात्मक दिशा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।



