टोक्यो में जापानी राज्यपालों से मिले पीएम मोदी, भारत-जापान साझेदारी को मज़बूत करने का आह्वान

Date:

टोक्यो में जापानी राज्यपालों से मिले पीएम मोदी, भारत-जापान साझेदारी को मज़बूत करने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई साझेदारी पहल के तहत आगे कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जापानी पीएम के साथ मोदी ने की बुलेट ट्रेन में सवारी, टोक्यो से सेंडाई के  लिए हुए रवाना | PM Modi bullet train Japan Sendai from Tokyo

बुलेट ट्रेन यात्रा और फैक्ट्री दौरा

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा टोक्यो से सेंडाई की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान दोनों नेताओं ने जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी टोक्यो की इलेक्ट्रॉन फ़ैक्टरी और सेंडाई स्थित तोहोकू शिंकानसेन प्लांट का भी दौरा करेंगे, जहां बुलेट ट्रेन के डिब्बे बनाए जाते हैं। उम्मीद है कि इस दौरान भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना में जापान की भागीदारी पर भी चर्चा आगे बढ़ेगी।

एससीओ बैठक और वैश्विक समीकरण

इसी बीच, चीन के तियानजिन में होने जा रही एससीओ बैठक वैश्विक समीकरण में बड़े बदलाव की पटकथा लिख सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत और चीन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की संभावना तलाश रहे हैं।
पीएम मोदी 31 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और 1 सितंबर को पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान पुतिन त्रिपक्षीय वार्ता पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।