नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत और एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मेले के तौर पर पहचान रखने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस का शुभारंभर किया। इसका आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देश की युवा पीढ़ी टेक क्रांति में अहम योगदान दे रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि पहले फ्यूचर का मतलब अगला शतक या अगले 10-20 साल होते थे, लेकिन टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि अब हम कहते हैं–द फ्यूचर इज हेयर एंड नाऊ। पीएम ने कहा कि मैंने प्रदर्शनी में लगे कुछ स्टॉल्स देखे जिसमें मुझे भविष्य की झलक दिखी। टेलीकॉम कनेक्टिविटी, 6जी टेक्नोलॉजी, एआई, साइबर सिक्योरिटी सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन–स्पेस टेक्नोलॉजी, डीप–सी और ग्रीन–टेक आदि समेत अन्य टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में आने वाला समय बिलकुल ही अलग होने जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi ने सचिवों के साथ की बैठक, 4 घंटे तक चला ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भरता पर महामंथन
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
6जी टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड करेगा
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 6जी टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड करेगा। मोदी ने इंटरनेट स्पीड का महत्व बताते हुए कहा कि इंटरनेट स्पीड केवल नंबर और रैंकिंग के लिए ही नहीं होते, बल्कि अच्छी इंटरनेट स्पीड इज ऑफ लिविंग को भी बढ़ा देते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट स्पीड बढ़ने से कनेक्टिविटी और आसान हो जाती है। टेक्नोलॉजी ने आम नागरिकों को वो अधिकार दिलाने में सहायता की है जो पहले मिलना मुश्किल थे और इसमें टेलीकॉम सेक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई है।
ग्राम पंचायतों में पहुंचा केबल इंटरनेट
पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेट प्रोजेक्ट ने 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा है। मोदी ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब मिशन में 10,000 लैब्स के जरिए 75 लाख बच्चों को कटिंग–एज टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है। आज तकनीकी संस्थानों में 100 यूज्ड केस लैब्स की शुरूआत से इसका ग्राफ बढ़ने वाला है।
मेक इन इंडिया का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने मेक इन इंडिया की बात की थी, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। उनके समय में, नई तकनीक को भारत तक पहुंचने में काफी समय लगा। देश ने इसका जवाब दिया है। जो देश कभी 2G से जूझ रहा था, आज उसी देश के लगभग हर जिले में 5G पहुंच गया है। यह इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि आज सरकार देश की प्रतिभा और क्षमताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।



