यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,पंजाब जाने से पहले जरूर पढ़ें: रेलवे ने 4 महीने के लिए रद्द कीं 56 ट्रेनें, वैष्णो देवी एक्सप्रेस भी शामिल 

Date:

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,पंजाब जाने से पहले जरूर पढ़ें: रेलवे ने 4 महीने के लिए रद्द कीं 56 ट्रेनें, वैष्णो देवी एक्सप्रेस भी शामिल

पंजाब की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने आगामी चार महीनों के लिए 56 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें गरीब रथ, योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस, और वैष्णो देवी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यह फैसला रेलवे ट्रैक की मरम्मत और दिसंबर से मार्च तक उत्तरी भारत में छाने वाली धुंध और कोहरे के कारण लिया गया है।

जरूरी सूचना : माता वैष्णो देवी सहित Jammu जाने वाली 21 ट्रेनें Cancel -  important notice 21 trains going to jammu including mata vaishno devi  cancelled-mobile

कई महत्वपूर्ण मार्गों पर इसका सीधा असर पड़ेगा, खासकर जालंधर और जालंधर कैंट से गुजरने वाली 22 ट्रेनों पर, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने दो महीने पहले ही यात्रियों को सतर्क करना शुरू कर दिया था, और इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग भी शुरू नहीं की गई थी।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की अवधि:

  • गरीब रथ एक्सप्रेस (12207/12208) — 9 दिसंबर से 24 फरवरी
  • योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस (14605/14606) — 7 दिसंबर से 22 फरवरी
  • लालकुआँ–अमृतसर एक्सप्रेस (14615/14616) — 6 दिसंबर से 28 जनवरी
  • जनसेवा एक्सप्रेस (14617/14618) — 3 दिसंबर से 2 मार्च
  • कालका–श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503/14504) — 2 दिसंबर से 28 फरवरी
  • नंगल डैम एक्सप्रेस (14505/14506) — 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • अमृतसर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541/14542) — 1 दिसंबर से 28 फरवरी
  • अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस (19611/19614) — 5 दिसंबर से 1 मार्च
  • अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317/12318) — 7 दिसंबर से 24 फरवरी
  • दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12357/12358) — 6 दिसंबर से 28 फरवरी
  • इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681/14682) — 1 दिसंबर से 1 मार्च

यात्रियों को सलाह है कि यात्रा योजना बनाने से पहले रद्द ट्रेनों की पूरी सूची अवश्य चेक करें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार

GT vs RR Qualifier 2 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली। कप्तान शुभमन गिल के विस्फोटक शतक और साई सुदर्शन की तेज अर्धशतकीय पारी ने गुजरात की जीत की नींव रखी। वहीं वैभव सूर्यवंशी के 96 रन भी राजस्थान को जीत नहीं दिला सके।