एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट में तमिलनाडु से हटाए गए 97 लाख से अधिक वोटर के नाम, गुजरात में 73 लाख से ज्यादा नाम कटे

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। तमिलनाडु में करीब एक करोड़ तो गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं। वहीं, गुजरात में 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं। तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी। डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि एसे मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट किए वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है जो तीन राउंड घरघर जाकर वेरिफिकेशन के बाद भी रजिस्टर्ड पते पर नहीं पाए गए।

गुजरात में 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार वोटर्स

गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए। राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिन वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आधार प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राम के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ से जुड़ी बातें सामने आई हैं, जहां दान की रकम भी चोरी की गई।