मोदी–कतर अमीर वार्ता: ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा, ईद पर दिया भाईचारे का संदेश
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी ने फोन पर अहम बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व में ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए उनकी कड़ी निंदा की।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- रूस-यूक्रेन युद्ध पर बढ़ा तनाव: रुबियो-लावरोव वार्ता में कीव पर हमलों की चेतावनी
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- युद्धविराम के बीच फिर बरसी मौत: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों से मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कतर के अमीर और वहां की जनता को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने बताया,मैंने अपने भाई, कतर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की और उन्हें तथा कतर के लोगों को ईद की बधाई दी। हमने दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता में खड़े हैं और क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।”
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल और सहयोग के लिए अमीर का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन का समर्थक है, जो वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।


