मणिपुर; जिरीबाम में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू
मणिपुर के जिरीबाम जिले में अनिश्चतकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह कर्फ्यू जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद लगाया गया है.मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे जिरीबाम के जकुराडोर और बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के करीब मौजूद सीआरपीएफ कैंप को हथियारबंद उग्रवादियों ने निशाना बनाया.
मणिपुर पुलिस ने इस घटना के बारे में लिखा है, हथियारबंद उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले के जकुराडोर इलाके में स्थित सीआरपीएफ के एक पोस्ट पर हमला कर दिया. जिसके बाद बचाव में सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की. यह मुठभेड़ क़रीब 40 मिनट तक चली और बाद में 10 हथियारबंद उग्रवादियों के शव बरामद किए गए.
पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान संजीव कुमार को गोली लगी है. फिलहाल उन्हें असम के सिलचर स्थित मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.मणिपुर में लंबे समय से हिंसा का दौर चल रहा है. इस हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है और संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है.
👉 यह भी पढ़ें:
- मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ा प्रहार: चारों तरफ से घेरने की तैयारी, सख्त रणनीति तैयार
- मणिपुर में हिंसा के बाद उबाल: दोहरे बंद से थमा जनजीवन, सड़कों पर उतरे लोग
- सुबह-सुबह कांपी मणिपुर की धरती: तेज भूकंप से दहशत, घरों से बाहर भागे लोग
- मणिपुर में बढ़ता तनाव: उग्रवादी हमले में बीएसएफ जवान शहीद, सुरक्षा कड़ी
- मणिपुर में दिल दहला देने वाला हमला: बम धमाके में दो मासूमों की मौत, मां गंभीर घायल
- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने सेना के पोस्ट को बनाया निशाना, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी, सर्च ऑपरेशन जारी



