कोलकाता। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुर्शिदाबाद, हुगली, 24 परगना और मालदा जिलों में पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। इस हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘हम इस कानून के पक्ष में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा तो दंगा किस बात का?
ममता बनर्जी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत रहें, संयमित रहें। धर्म के नाम पर किसी भी अधार्मिक गतिविधि में शामिल न हों। हर इंसान की जान कीमती है। राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ममता ने कहा कि याद रखें, हमने वह कानून नहीं बनाया, जिस पर बहुत से लोग भड़के हुए हैं। यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है। इसलिए आप जो जवाब चाहते हैं, वह केंद्र सरकार से मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है – हम इस कानून का समर्थन नहीं करते। यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा, तो दंगा किसलिए। ममता ने कहा कि दंगा भड़काने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, एक्स पोस्ट में भाजपा को कोसा
- हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं– जाना है तो जाएं, तृणमूल फिर खड़ी होगी
- वकील के रूप में अदालत पहुंचीं ममता बनर्जी: चुनावी हिंसा और मतगणना विवाद पर उठाएंगी सवाल
- “मैं हारी नहीं हूं” से बदला सुर: ममता बनर्जी के नए परिचय ने दिए सत्ता छोड़ने के संकेत


