महाराष्ट्र; बदलापुर में बच्चियों का यौन उत्पीड़न, बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है.समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई के मुताबिक़, जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच आज मामले की सुनवाई करेगी.

👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का सख्त रुख, बोले — “यह बिल्कुल मंजूर नहीं”
बदलापुर में दो छोटी बच्चियों के साथ एक पुरुष अटेंडेंट ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था. जिसके बाद बदलापुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा फ़ैलाने के आरोप में 72 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है.17 अगस्त को पुलिस ने अटेंडेंट अभियुक्त को भी गिरफ़्तार किया है.


