पिस्तौल लहराने का मामला;हिरासत में ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां
आईएएस पूजा खेडकर का नाम आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले में एक और नया पहलू सामने आया है। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, उनके खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ यह कार्रवाई भूमि विवाद को लेकर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने के आरोप में की है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर 21 अगस्त तक रोक
- यूपीएससी ने रद्द की सिविल सेवा के लिए पूजा खेडकर की उम्मीदवारी
- पूजा खेडकर मामले में यूपीएससी का बड़ा एक्शन, अब नहीं रहेंगी आईएएस, परीक्षा देने पर भी लगी रोक
- पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने लिया बड़ा एक्शन, उम्मीदवारी रद्द करने के लिए भेजा नोटिस


