यूपीएससी ने रद्द की सिविल सेवा के लिए पूजा खेडकर की उम्मीदवारी

Date:

यूपीएससी ने रद्द की सिविल सेवा के लिए पूजा खेडकर की उम्मीदवारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पूजा खेडकर की सिविल सेवा के लिए तत्कालिक उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है और उन पर हमेशा के लिए भविष्य में होने वाली सभी परीक्षाओं और नियुक्तियों में शामिल होने पर रोक लगा दी है.सभी मौजूद रिकॉर्ड्स की जांच के बाद यूपीएससी ने पूजा खेडकर को सीएसई-2022 के नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया है.

आईएएस पूजा खेडकर को बड़ा झटका, UPSC ने रद्द की उम्मीदवारी, अब नहीं दे  सकेंगी कोई भी परीक्षा

इसके लिए यूपीएससी ने 2009 से 2023 तक पंद्रह हजार से ज़्यादा अनुशंसित उम्मीदवारों के 15 वर्षों के आंकड़ों की समीक्षा की.यूपीएससी ने पूजा खेडकर को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था.

2022 में आईएएस के लिए चयनित होने वाली पूजा को 18 जुलाई, 2024 को फर्ज़ी पहचान बताकर परीक्षा नियमों में निर्धारित सीमा से ज़्यादा बार परीक्षा में बैठने का प्रयास करने के लिए यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.

पूजा को 25 जुलाई तक ही इस कारण बताओ नोटिस का जवाब देना था लेकिन पूजा ने ज़रूरी दस्तावेज़ जुटाने के लिए 4 अगस्त तक का समय मांगा था. लेकिन यूपीएससी ने पूजा को 30 जुलाई तक का ही समय दिया था.

हालांकि पूजा दिए गए वक़्त में कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दे पाईं. जिसके बाद यूपीएससी ने मौजूद रिकॉर्ड्स की जांच की और पूजा खेडकर को दोषी पाया.

इसके बाद सीएसई 2022 के लिए उनकी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया गया और उनके आगे किसी भी परीक्षा या नियुक्ति में बैठने पर भी स्थाई रूप से रोक लगा दी गई है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।