नागपुर में डेटोनेटर बनाने वाले कारखाने में ब्लास्ट, 15 कर्मचारियों की मौत, कई गंभीर रूप से गायल

Date:

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से रविवार को एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां डेटोनेटर और विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह फैक्ट्री नागपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कलमेश्वर तहसील के राउलगांव गांव में है। मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है। फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है। यहां काम करने वाले वर्कर्स सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे। सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं।

डेटोनेटर और कारतूस बनाती है कंपनी

यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता है, जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल हैं। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जबकि कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।