महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, 30 साल बाद बीएमसी की सत्ता से बेदखल हुआ ठाकरे परिवार, फडणवीस बोले-बालासाहेब का भी आशीर्वाद मिला

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति की बंपर जीत मिली है। 30 साल बाद बीएमसी की सत्ता से ठाकरे परिवार बाहर हुआ है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस ऐतिहासिक जीत पर कहा कि मैं महाराष्ट्र की जनता का रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

फडणवीस ने कहा कि 9 में से 25 महानगरपालिकाओं में भाजपा या महायुति गठबंधन ने विजय प्राप्त की है। बीएमसी पर भी महायुति का झंडा लहराएगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच गए थे और जनता ने हमें बड़े पैमाने पर समर्थन देकर उसका भरपूर जवाब दिया है। यह ऐतिहासिक जनादेश इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और ईमानदारी चाहती है। इस मौके पर फडणवीस ने बाल ठाकरे को भी याद किया। फडणवीस ने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे जी का भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आगे भी हमारा एजेंडा केवल विकास ही रहेगा। हमारी आत्मा हिंदुत्व है और हमें इस पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। जो लोग हिंदुत्व को अपनी जीवनशैली मानते हैं, उन सभी ने हमारा समर्थन किया है।

👉 यह भी पढ़ें:

जीत के बाद जिम्मेदारी से व्यवहार करें कार्यकर्ता

महाराष्ट्र सीएम ने आगे कहा, मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि जीत के बाद जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और किसी भी तरह की उन्माद या गैर-जिम्मेदाराना हरकत न करें। जनता ने हमें उनकी सेवा के लिए चुना है, न कि गैर-जिम्मेदार व्यवहार के लिए। मैं हमारे वरिष्ठ नेतृत्व- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी, नितिन नबीन जी और नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करता हूं।

एकनाथ शिंदे को फोन कर दी बधाई

फडणवीस ने बताया कि महापौर के चुने जाने के बाद भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा, मैंने एकनाथ शिंदे जी को फोन पर बधाई दी और उन्होंने भी मुझे शुभकामनाएं दीं। मैं हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के दिन-रात मेहनत कर पार्टी के लिए कार्य किया।

बीएमसी में 30 साल बाद ढहा ठाकरे का गढ़

बीएमसी में करीब 30 वर्षों से ठाकरे परिवार का कब्जा था। इस चुनाव में तो उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जीत के लिए राज ठाकरे से हाथ भी मिला लिया था। इस चुनाव में भी ठाकरे बंधुओं नेमराठी मानूसपर जोर दिया। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार मराठी वोटरों में उन्हें 49% वोट शेयर मिला है, लेकिन मुंबई में मराठी वोटर कुल 38% हैं, जबकि उत्तर भारतीय, गुजराती और अन्य समुदाय (30-35%) बीजेपी के पक्ष में मजबूत रहे। महायुति ने इन गैरमराठी वोटों को मजबूती से जोड़ा। ठाकरे गठबंधन का फोकस सिर्फ मराठी पर रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Iran vs US War LIVE: ट्रंप को ईरान की खुली चुनौती! विदेश मंत्री अरागची का बड़ा बयान, खाड़ी देशों को भी दी चेतावनी, 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव थमता नहीं दिख रहा। दोनों देशों के बीच लगातार जवाबी कार्रवाई और तीखे बयानों के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला और कहा कि ईरान अपमानजनक भाषा का जवाब शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कदमों से देता है।