Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित 

Date:

Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है। हालांकि फिलहाल केवल दो लेन पर ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है। प्रशासन के अनुसार सुरंग के ऊपर से अब भी झरने की तरह पानी बह रहा है और उसके साथ छोटे-छोटे पत्थर भी नीचे गिर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और यात्रियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

उधर पुणे के वाघोली इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी कई रिहायशी इलाकों में घुस गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी भरने से एक बस समेत कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी और लंबा ट्रैफिक जाम झेलना पड़ा।

मुंबई एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम का बड़ा असर देखने को मिला। 13 उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि इंडिगो की दिल्ली, इंदौर सहित चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जांचने की अपील की है, क्योंकि मुंबई और दिल्ली के बीच आने-जाने वाली उड़ानें मौसम के कारण प्रभावित हो सकती हैं।

वहीं पश्चिम रेलवे के नालासोपारा स्टेशन पर पटरियों से पानी उतरने के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, लेकिन ट्रेनें अभी भी लगभग पांच मिनट की देरी से चल रही हैं। दूसरी ओर मध्य रेलवे की फास्ट और स्लो दोनों लाइन की लोकल ट्रेनें 15 मिनट से अधिक की देरी से संचालित हो रही हैं। कर्जत–लोनावाला घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड के कारण रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

इस बीच मौसम विभाग ने पालघर, वसई-विरार और आसपास के क्षेत्रों के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। दिनभर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IND vs ENG: नेट्स में चोटिल हुए Vaibhav Suryavanshi, दर्द से कराहते रहे युवा स्टार, वायरल Video ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेट्स पर अभ्यास के दौरान वैभव को गेंद सीधे पसलियों में लगती है, जिसके बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ जाते हैं। इस घटना ने क्रिकेट प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।