सौतेले भाइयों से सावधान रहें; फडणवीस
👉 यह भी पढ़ें:
- फर्जी संदेश से सावधान: बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा नया ऑनलाइन धोखाधड़ी जाल
- महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास”
- ऊर्जा संकट के बीच बड़ा कदम: सरकार ने आवश्यक वस्तु कानून लागू कर कसी निगरानी
- गोवा अग्निकांड में बड़ा कदम: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स भारत प्रत्यर्पित, आज पहुंचेंगे देश
- गोवा में लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई: बदनाम नाइटक्लब पर बुलडोज़र, इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी
- पुतिन की भारत यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम: भारतीय नौसेना को मिलेगा 94.6 करोड़ डॉलर का सुरक्षा बढ़ाने वाला पैकेज
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माझी लाड़की बहीण योजना के लिए अक्टूबर और नवंबर की किस्तें पहले से ही जमा कर दी जाएंगी, क्योंकि दिवाली के दौरान विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस दौरान विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए उन्होंने ने महिलाओं से अपील की कि वे कल्याणकारी योजनाओं को रोकने की कोशिश कर रहे कुछ सौतेले भाइयों से सावधान रहें।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, जब तक आपके असली भाई मुंबई में बैठे हैं, हम इन योजना को कभी बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, हम आपके सगे भाई हैं, लेकिन माझी लाड़की बहीण योजना को रोकने की कोशिश करने वाले कुछ सौतेले भाइयों से सावधान रहें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहीण योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता जमा करती है।



