इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक होकर रोने लगे। आंसू पोंछते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने उनके खिलाफ दुष्कर्म और विदेश में बच्चों को बेचने तक के प्रकरण दर्ज करवाए। न्यायपालिका की निष्पक्षता के कारण आज वे सबके सामने हैं, नहीं तो ममता ने उन्हें जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
ममता के शासनकाल के जुल्मों को याद किया
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए ममता के शासन काल के जुल्मों को याद किया। विजयवर्गीय ने कहा कि कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि आज मुझे कितनी खुशी हो रही है, क्योंकि ममता बनर्जी और वहां के अधिकारियों व अपराधियों का जो नेक्सस तैयार किया गया, उसने मुझ पर झूठे केस दर्ज कराए। आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि मैं पिछले 6 से 7 सालों में किस तरह की मानसिक पीड़ा से गुजरा।
👉 यह भी पढ़ें:
- नगर निगम को अपने नगरीय प्रशासन मंत्री के फोटो वाले होर्डिंग पूरे शहर में परमानेंट लगा देना चाहिए…क्यों ठीक रहेगा न मनीष मामा?
- मंत्री विजयवर्गीय के विभाग ने इंदौर के भाजपा नेता के साथ ही कर दिया खेला, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष करोसिया को हटाने का आदेश हो गया जारी, सीएम तक पहुंचा है मामला
- सिर्फ नाम ‘पर्वत’ सा होने से कुछ नहीं होता…दिल ‘मोहन’ सा होना चाहिए
- बजट सत्र में भागीरथपुरा मामले में बुरी तरह घिरे मंत्री विजयवर्गीय, गुस्सा इतना आया कि नेता प्रतिपक्ष को कह दी औकात में रहने की बात, सीएम को मांगनी पड़ी माफी
- अपने ही ‘तीर’ से ‘घायल’ हुए कैलाश विजयवर्गीय, सोशल मीडिया पर वीडियो डालते ही हो गए ‘ट्रोल’, लोगों ने निकाली जमकर ‘भड़ास’
- भागीरथपुरा मामले में पिता कैलाश विजयवर्गीय की चिट्ठी के बाद पुत्र आकाश की पोस्ट चर्चा में, मतलब साफ है-‘अभी तो चुप हैं, बाद में देख लेंगे’
ममता ने लाद दिए थे 38 केस
विजयवर्गीय ने कहा कि संघ के प्रचारकों के साथ उन्होंने गलत काम किया। वह तो भला हो न्यायपालिका का जिसने हमें न्याय दिलवाया। उन पर तरह-तरह के 38 केस लाद दिए गए। वहां किसी भी भाजपा नेता पर बम फेंक दिया जाता था, गोली चला दी जाती थी। सेना के अधिकारियों को घेर लिया जाता है, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों पर भी केस दर्ज कर लिए गए, क्योंकि वहां कानून व्यवस्था नहीं थी।
पार्टी ने विजयवर्गीय पर नहीं दिखाई मेहरबानी
कैलाश विजयवर्गीय के हिसाब से उन्होंने बंगाल में भाजपा के लिए बहुत अच्छा काम किया था। इस हिसाब से भाजपा आलाकमान ने उन पर मेहरबानी नहीं रखी। केंद्र की राजनीति से मध्यप्रदेश भेज दिया और यहां भी सीएम पद न देते हुए, एक मंत्री बना दिया। विजयवर्गीय को शायद इस बात का मलाल रहता है। इसलिए वे समय-समय पर अपने तेवर दिखाने की कोशिश करते हैं।
अच्छा किया, आलाकमान को याद दिला दिया
इस बार की जीत में जब बंगाल सहित पूरे देश में भाजपा जश्न मनाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में जनता को संबोधित करते हुए इस जीत में भूमिका निभाने वाले सभी नेताओं का नाम लेकर उनकी पीठ थपथपाएंगे, विजयवर्गीय को दुख तो होगा। दुख होना लाजिमी है। शायद भाजपा आलाकमान उनके योगदान को भूल चुकी है। अच्छा किया विजयवर्गीय ने आलाकमान को याद दिला दिया कि उन्होंने बंगाल के पिछले चुनावों में किस तरह मेहनत की थी। शायद आलाकमान को कुछ याद आ जाए और वह विजयवर्गीय को किसी बड़े पद से नवाज दे।



