राजा रघुवंशी हत्याकांड : प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम को इंदौर लेकर आई पुलिस, सोनम के जेवर और दस्तावेजों की तलाश

Date:

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस प्रॉपर्टी ब्रोकर और कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स को लेकर फिर इंदौर आई है। शनिवार देर रात टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली। करीब आधे घंटे तक चली सर्चिंग में अफसरों ने कई दस्तावेजों की पड़ताल की।

बताया जाता है कि शिलांग पुलिस को अंदेशा है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही छिपाए हैं। इन्हीं की तलाश में टीम इंदौर आई है। गुरुवार को एसआईटी, अपने साथ बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकरकॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलांग ले गई थी। सोनम ने इसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में फरारी काटी थी।

उल्लेखनीय है कि राजा की हत्या के बाद सोनम शिलांग से लौटकर इंदौर की जिस बिल्डिंग के फ्लैट में रुकी थी, उसके मालिक लोकेंद्र तोमर को 23 जून को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। शिलोम ने लोकेंद्र तोमर से उसकी इंदौर स्थित बिल्डिंग लीज पर ली थी। फिर उसका फ्लैट विशाल चौहान को किराए पर दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम और राज इसी फ्लैट में रुके थे। फिर एक बैग छोड़कर फरार हो गए थे। शिलोम ने चौकीदार बलवीर की मदद से वह बैग महालक्ष्मी नगर इलाके में जलाया था। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य अहम चीजें जब्त की थीं। पूछताछ में शिलोम ने पहले कहा था कि बैग से मिली पिस्टल लोकेंद्र के पास है। बाद में बताया कि पिस्टल और लैपटॉप उसने इंडस्ट्री हाउस के पास नाले में फेंक दिए थे। तलाशी के दौरान एसआईटी को वहां से थैली में बंद पिस्टल मिल गई थी।

इस हत्याकांड में अब तक 9 गिरफ्तारी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिलोम और फ्लैट के गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस उन दोनों को गिरफ्तार कर शिलांग ले गई थी और रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान सिलोम ने आभूषण की बात बताई। इसके बाद पुलिस उसे फिर फ्लाइट से इंदौर लाई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बाद AIADMK को तगड़ा झटका, पूर्व मंत्री सहित 300 से अधिक नेता TVK के हुए

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद AIADMK को तगड़ा झटका लगा है। AIADMK के 300 से अधिक सदस्य आधिकारिक तौर पर TVK में शामिल हो गए हैं। इसमें एक पूर्व मंत्री भी हैं।