चाइनीज मांझे के खौफ के साये में इंदौर में मन रही मकर संक्रांति, आज भी एक युवक का कटा गला, पुलिस पहना रही नेक प्रोटेक्टर

Date:

इंदौर। मकर संक्रांति के त्योहार पर इंदौर में चाइनीज मांझे का खौफ बरकरार है। प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी शहर में चाइनजी मांझा बिका, जिसके कारण लोग लगातार घायल हो रहे हैं। बुधवार को भी भंवरकुआं इलाके में एक बाइक सवार चाइनजी मांझे का शिकार हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बुधवार को बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान हेमराज रविन्द्र चौरसिया के रूप में हुई है। घटना तीन इमली क्षेत्र की है। इधर, नंदानगर निवासी महेश सोनी को भी परदेशीपुरा में चाइनीज मांझे से गले में चोट आई है। उन्हें भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक युवक की हो चुकी है मौत

रविवार को इंदौर में चाइनीज मांझे से 4 घंटे के भीतर 3 बाइक सवार युवकों का गला कट गया था। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो की सर्जरी करनी पड़ी है। पहला हादसा खजराना ब्रिज पर रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पहना रही नेक प्रोटेक्टर

प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं रोक पाई पुलिस ने इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया था। इधर, पलासिया सहित शहर के कुछ चौराहों पर पुलिस लोगों को नेक प्रोटेक्टर भी पहनाती नजर आई। यह विडंबना ही है कि प्रशासन के आदेश के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री शहर में धड़ल्ले से हुई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।