इंदौर में क्या फिर पैर पसार रहा कोरोना, दो नए मरीजों में से एक महिला की मौत ने बढ़ाई चिन्ता, डॉक्टर कह रहे पहले से थी कई बीमारियां

Date:

इंदौर। इंदौर में काफी समय बाद कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद चिन्ता बढ़ गई है। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे। सोमवार को महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज अभी चल रहा है।

बताया जाता है कि दोनों मरीज इंदौर के ही निवासी हैं। युवक को दोतीन दिनों से सर्दी और खांसी की शिकायत थी। पहले उसने एक अन्य अस्पताल में इलाज करवाया लेकिन जब राहत नहीं मिली, तो वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, जहां कई जांचों के बाद कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। पश्चिमी क्षेत्र की निवासी 74 वर्षीय महिला जिस महिला की मौत हुई है, उसे पहले से किडनी की गंभीर बीमारी थी। उन्हें सीवियर सेप्टिक की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फ्लू पैनल जांच करवाई, जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गईं। हालांकि उनकी मृत्यु सोमवार को हुई, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मौत का कारण मुख्य रूप से उनकी पुरानी बीमारियां थीं?

👉 यह भी पढ़ें:

अरबिंदो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी के अनुसार मरीजों की सर्दीखांसी सामान्य इलाज से ठीक नहीं होती। ऐसे मामलों में विशेष फ्लू पैनल जांच की जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की वायरल बीमारियों की जांच की जाती है। युवक के मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, और इसी जांच के दौरान वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे तुरंत अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है।  11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।