मध्यप्रदेश में साइंस हाउस पर आयकर विभाग ने मारा छापा, भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में एक साथ कार्रवाई

Date:

भोपाल। आयकर विभाग ने भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) और इंदौर में उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। बताया जाता है कि भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में तीस से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त होने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 5 बजे साइंस हाउस पहुंची। अफसर, इसके संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रहे हैं। साइंस हाउस का मेन ऑफिस भोपाल में गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में 1994 से चल रहा है। कंपनी देशभर में मेडिकल उपकरण की सप्लाई करने के साथ ही डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। यह कंपनी पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं।

बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां भी पहुंची है। भोपाल में लालघाटी स्थित पंचवटी में 64 बी नंबर के उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात है। राजेश गुप्ता लिनन का बड़ा कारोबार है। यह सरकारी विभागों में पॉवरलूम के माध्यम से बड़ी सप्लाई करते है। साइंस हाउस ग्रुप के संचालकों के एक पूर्व आईएएस अधिकारी से संबंधों की भी चर्चा रही हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में खरीदफरोख्त में साइंस हाउस और अनु सेल्स का घोटाला सामने आया था। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लयू) ने जांच की थी। इसमें पाया गया था कि स्वास्थ्य उपकरणों और दवाओं की आपूर्ति काफी ज्यादा कीमतों पर की गई है। तब ईओडब्ल्यू ने कंपनी के निदेशकों जितेंद्र तिवारी और शैलेंद्र तिवारी को गिरफ्तार भी किया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।