भोपाल। पश्चिम एशिया में तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने वल्लभ भवन, भोपाल तथा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। बुधवार को इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में इन कंट्रोल रूम पर दिए गए नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।
आदे में कहा गया है कि यदि प्रभावित क्षेत्र में मध्यप्रदेश के किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा अन्य किसी आकस्मिक जरूरत हो तो वे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। प्राप्त प्रकरणों में भारत सरकार एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाएगी। सचिव (गृह) एवं समन्वयक कृष्णावेणी देशावतु ने यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि
- मध्यप्रदेश में 29 आईएएस अफसरों के तबादले, सीएम के सचिव आलोक सिंह हटाए गए, भोपाल और रीवा के कमिश्नर भी बदले
- MP Rajya Sabha: मध्यप्रदेश की तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने दिया प्रमाण पत्र
- मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, लिस्ट में भाजपा के तीन प्रत्याशियों के नाम
- डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार
वल्लभ भवन कंट्रोल रूम का नंबर
0755-2708055
0755-2708059
+91 76488 62100 (WhatsApp)
sderf.vbsr@gmail.com
नई दिल्ली कंट्रोल रूम का नंबर
011-26772005
9818963273 (WhatsApp)
mphelpdeskgulf@gmail.com



