इंदौर। हिंद रक्षक संगठन ने सीतलामाता व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक की। इसमें संगठन के प्रमुख एकलव्य सिंह गौड़ ने व्यापारियों से बाजार को जिहादी मानसिकता के लोगों से बचाने की अपील की। गौड़ ने कहा कि एक माह के भीतर ऐसे मानसिकता के कर्मचारी, किराएदार या दलाल को बाजार से बाहर करें।
एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा कि लव जिहाद सनातन धर्म के लिए चुनौती बन गया है। सीतलामाता बाजार महिला आधारित बाजार है। माताएं–बहनें यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आती हैं। इस बाजार में कई दुकानदार और सेल्समैन जिहादी मानसिकता के हैं। वे व्यापार की आड़ में महिलाओं के नंबर लेते हैं और बाद में उनसे संपर्क कर लव जिहाद का शिकार बनाने का प्रयास करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर किसके कहने पर कांग्रेस से भाजपा में आए भूपेंद्र चौहान को अजा मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया, कौन है जिसने भेजा था नाम?
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
- डायमंड कॉलोनी विवाद से पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुटा भूमाफिया दीपक मद्दा, पुलिस को भी बरगलाने की कोशिश
- विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे
गौड़ ने बैठक में व्यापारी बंधुओं से कहा कि इस्लामिक जिहादी मानसिकता के लोगों से हमें इस बाजार को बचाना है। इसलिए जिहादी मानसिकता के किरायेदार, कर्मचारी या फिर दलाल इन सभी को एक महीने में बाजार से बाहर करें। एक महीने के बाद हिन्द–रक्षक संगठन जिहादी मानसिकता के लोगों पर सीधे कार्रवाई करेगा। माता–बहनों को सुरक्षित वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य रूप से श्री सीतलामाता बाजार व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष हेमा पंजवानी, बबलू शर्मा, रूपेश जी (रामबाबू) राठौर, अतुल नीमा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।



