इंदौर प्रेस क्लब के दशहरा और दीपावली मिलन समारोह में मां सरस्वती पत्रकार समूह के पैनल संयोजकों का सम्मान, नई टीम ने बताया अपना काम

Date:

इंदौर। प्रेस क्लब के चुनाव 14 सितंबर को हुए थे। नई टीम ने रविवार 12 अक्टूबर को प्रेस क्लब परिसर में दशहरा और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इसमें मां सरस्वती पत्रकार समूह पैनल के संयोजकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने एक माह से कम अवधि में किए गए कामों और आगामी योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदौर पत्रकार कल्याण कोष की राशि 22 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने के अपने वादे पर वे काम कर रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसके लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की है। मंच पर ही लक्ष्मीनारायण व्यास ने डेढ लाख रुपए की राशि का चेक पत्रकार कल्याण कोष के लिए दिया। दीपक कर्दम ने कहा कि अब बात कम होगी और काम ज्यादा होगा।

जीतू जिराती ने गीत गाकर बांधा समां

कार्यक्रम में मां सरस्वती पत्रकार समूह के संयोजक अरविंद तिवारी, पैनल संयोजक सतीश जोशी, प्रकाश हिन्दुस्तानी, हेमंत पाल, तपेंद्र सुगंधी और प्रवीण शर्मा का सम्मान किया गया। इसके साथ ही एचबीटीवी न्यूज के न्यूज हेड हरीश फतेहचंदानी का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक मालिनी गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई नेता उपस्थित थे। इसी तरह संभागायुक्त सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में गीत-संगीत ने भी समां बांधा। पूर्व विधायक जीतू जिराती ने भी गीत गाकर माहौल बनाया।

एक माह में उल्लेखनीय उपलब्धि

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब की नई टीम मां सरस्वती पत्रकार समूह की तरफ से एक आयोजन रखा गया था। नई टीम ने सभी साथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। जो चुनाव हुए थे वे बहुत ही स्वस्थ माहौल में हुए। सबने हमारी मदद की। सबने हमारा साथ दिया और प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने एक माह के छोटे कार्यकाल में जो बड़ी उपलब्धि हासिल की है उसकी जानकारी भी दी गई। तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष दीपक कर्दम ने दो बड़े काम किए हैं। एक तो सभी सदस्यों को पांच लाख का एक्सीडेंटल बीमा नि:शुल्क कराना और दूसरा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना। यह दशहरा-दीपावली मिलन समारोह था। इसमें प्रेस क्लब की नई टीम को आगे क्या करने चाहिए इस पर भी लोगों ने सुझाव दिए।

ताई ने कहा-विषय का अध्ययन करें पत्रकार

लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इंदौर प्रेस क्लब हमेशा अच्छा काम करता है। यहां के सारे पत्रकार, संपादक बहुत समझदार रहे। ताई ने कहा कि वे हमेशा पत्रकारों से एक बात कहती हैं कि विषय का अध्ययन किया करें। किसी से मुलाकात करो या इंटरव्यू लो तो सटीक प्रश्न करो और फिर खरी-खरी लिखो। ताई ने कहा कि दीपक कर्दम ने पत्रकार कल्याम कोष के लिए अच्छा काम किया है। लीगल सेल का का भी अच्छा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।