इंदौर के बीमा अस्पताल में इसी सत्र से शुरू हो रहा मेडिकल कॉलेज, विधायक रमेश मेंदोला ने माना पीएम मोदी का आभार

Date:

इंदौर। केंद्र सरकार ने इंदौर के बीमा अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की अनुमति दे दी है। इस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में 50 विद्यार्थियों को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। विधानसभा दो के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2023 में विधायक रमेश मेंदोला ने बीमा अस्पताल में मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए तत्कालीन केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से आग्रह किया था। यादव उस समय जी-20 सम्मेलन की तैयारी का अवलोकन करने आए थे। उन्होंने तत्काल इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। मेंदोला ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के उदघाटन के लिए पार्टी और राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया जाएगा।

मेंदोला ने कहा-अगले सत्र से 100 सीटों की कोशिश

विधायक मेंदोला ने कहा कि बीमा अस्पताल में मेडिकल कॉलेज शुरू होना एक सपने के साकार होने जैसा है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ साथ पूर्व श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, वर्तमान श्रम मंत्री मनसुख मांडविया जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भी आभार व्यक्त किया। मेंदोला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले सत्र में नेशनल मेडिकल कौंसिल यहां 100 सीट पर एडमिशन की अनुमति दे देगी। उन्होंने कहा कि यहां नर्सिंग कॉलेज के लिए भी जल्दी प्रयास किए जाएंगे।

300 करोड़ रुपए से हुआ है निर्माण

साल भर पहले ही 300 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड की अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। अस्पताल का वचुअली शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। शुभारंभ के समय आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को जोड़ने की घोषणा की गई थी। यहां हर दिन काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।

40 साल पहले खुला था अस्पताल

उल्लेखनीय है कि नंदानगर में 40 साल पहले ईएसआई अस्पताल खुला था। इसे बीमा अस्पताल कहा जाता था। इसकी बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी। जिसे तोड़कर नया अस्पताल बनाया गया। अस्पताल शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग का निर्माण भी शुरू किया जा चुका था। इस अस्पताल में 20 से ज्यादा इमरजेंसी बेड, दो ओपीडी और पैथलॉजी लैब है। पूरा परिसर करीब 60 एकड़ में फैला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार यानी 22 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें किसानों के हित में भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया गया, जिसके तहत अब मुआवजा चार गुना तक देने का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने किसानों को पहुंचाया लाभ -मंत्री शिवाजी पटेल ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। -सरकार ने किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला किया है। - 2015 अधिनियम के तहत पुनः निर्धारण का प्रावधान किया गया है और अब मुआवजे का फैक्टर बढ़ाकर चार गुना कर दिया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट में सिंचाई परियोजना की मंजूरी -सरकार का लक्ष्य 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचित करने का है -इंदौर में 157 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना से 35 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। -छिंदवाड़ा में 128 करोड़ रुपये की नई सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे बड़ी कृषि भूमि सिंचित होगी। कैबिनेट ने इन पर प्रस्तावों पर लगाई मुहर -लोक निर्माण विभाग के तहत 25,164 करोड़ रुपये के कार्य मंजूर किए गए हैं। - इसमें ग्रामीण सड़कें, भवन निर्माण और पुल परियोजनाएं शामिल हैं। - शिक्षा क्षेत्र में भी 990 करोड़ रुपये की राशि कक्षा 6 और 9 के छात्रों के लिए दी गई है। -शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 1200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के लिए 5779 मंजूर किए -स्वास्थ्य विभाग के लिए 5779 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और सीएम केयर योजना शुरू की जाएगी। - हर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। - जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। कैबिनेट ने 33 हजार करोड़ के काम किए मंजूर - कैबिनेट ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करीब 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। -इसके अंतर्गत सड़क, भवन, पुल और अन्य विकास योजनाएं शामिल हैं। -लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण और मरम्मत के लिए 25,164 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट ने शिक्षा क्षेत्र में किए बड़े फैसले - सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरण का निर्णय लिया है। - इस योजना पर लगभग 990 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। - शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।