इंदौर मीडिया कॉनक्लेव में एचबीटीवी न्यूज को आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान, मैगसेसे पुरस्कार विजेता वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ ने किया सम्मानित

Date:

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित इंदौर मीडिया कॉनक्लेव के आखिरी दिन आज बुधवार को एचबीटीवी न्यूज को आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान दिया गया। मैगसेसे पुरस्कार विजेता वरिष्ठ पत्रकार पी.साईनाथ, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, समाजसेवी जनक पलटा और प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने यह सम्मान दिया।

कार्यक्रम में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। सर्वश्री एकनाथहीर पाठक, बलराम अवस्थी, रमण रावल, प्रकाश हिंदुस्तानी, महेन्द्र दुबे, रघुनाथ सिंह पंवार, भानु चौबे, प्रदीप शुक्ला, नीलमेघ चतुर्वेदी, प्रदीप दीक्षित, दीपक शिंदे, अशोक शिंदे, अनिल धड़वाईवाले, मांगीलाल चौहान, ओमप्रकाश जैन, भरत सक्सेना, दिलीप शर्मा, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, हेमन्त पाल, कीर्ति राणा, शीतल खंडेलवाल, गिरीश कोपरगांवकर, दिलीप मिश्रा (मरणोपरांत) को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट में सर्वश्री कैलाश मित्तल, अखिल हार्डिया, दिलीप लोकरे और राजू रायकवार को भी सम्मान मिला।

श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार-2022

प्रथम पुरस्कार विकास मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त) गजेन्द्र विश्वकर्मा गौरव शर्मा, तृतीय पुरस्कार नवीन रांगियाल, पांच विशेष पुरस्कार नीतेश पाल, तरुण तिवारी, राहुल दुबे, बी.एल. पालीवाल और कपिश दुबे को प्रदान किए गए।

श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार-2023

प्रथम पुरस्कार हरिनारायण शर्मा, द्वितीय पुरस्कार अभिषेक दुबे, तृतीय पुरस्कार (संयुक्त) प्रदीप मिश्रा भूपेन्द्र सिंह, पांच विशेष पुरस्कार प्रमोद मिश्रा, मनीष उपाध्याय, देव कुंडल, हर्षल सिंह राठौर और एचबीटीवी न्यूज के देवेन्द्र मालवीय को दिए गए।

आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान

आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए सर्वप्रथम एचबीटीवी न्यूज की टीम को विशेष सम्मान दिया गया। इसके बाद नितिन शर्मा, दीपेश शर्मा, संदीप पारे, राजेश ज्वेल को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पर पीएचडी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र जाखेटिया एवं प्रेस क्लब के पत्रकार कल्याण कोष में लगातार 100 महीने आर्थिक सहयोग करने वाले लक्ष्मीकांत पंडित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

चौरड़िया फाउंडेशन के पुरस्कार

उच्च शिक्षा रिपोर्टिंग 2023 के लिए अतुल गौतम, उद्योगव्यापार रिपोर्टिंग 2023 के लिए शैलेश पाठक, उच्च शिक्षा रिपोर्टिंग 2024 के लिए दिनेश जोशी, उद्योगव्यापार रिपोर्टिंग 2024 के लिए लोकेश सोलंकी को प्रदान किए गए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...