इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, तीन गंभीर रूप से घायल

Date:

इंदौर। इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र से बुधवार सुबह एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रीति नगर में एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ब्रजेश्वरी एनेक्स निवासी मनोज पुगलिया के घर में हुई। बंगले की तल मंजिल पर कार चार्ज हो रही थी, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। परिवार के अधिकांश सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे, जो नीचे नहीं सके। इस बीच घर में रखी गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में गया और उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में मनोज पुगलिया सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे आग की सूचना आई थी। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी ती। इसके चार्जिंग प्वाइंट से आग शुरू हुई है और पूरे घर तक पहुंच गई। घर में इलेक्ट्रिक लॉक भी लगे हुए थे। आग के कारण वे भी काम नहीं कर रहे होंगे, जिसके कारण घर के लोग बाहर नहीं निकल पाए। घर में कुछ गैस की टंकिया भी रखीं थीं, आग से उनमें भी विस्फोट हो गया, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार हादसे में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन, राशि सेठिया, टीनू और तनय की मौत हुई है। सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया घायल हैं।

गैस सिलेंडर से आग हुई बेकाबू

बताया जाता है कि घर के अंदर काफी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जो एक के बाद एक फटते रहे और घर के लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।