वतन का गद्दार लिखे पोस्टर पर दिग्विजय सिंह का पलटवार, सोशल मीडिया पर बजरंग दल वालों का नाम पोस्ट कर कहा-जासूसी करते पकड़े गए थे

Date:

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के कुछ पोस्टर भोपाल, रतलाम, गुना सहित कई जिलों में लगाए गए थे। इस पर लिखा था-वक्फ बिल का विरोध करने वाले धर्म और वतन के गद्दार दिग्विजय सिंह। इस पोस्टर पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कुछ लोगों के नाम लिखते हुए दिग्विज ने उन्हें आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला बताया और कहा कि ये लोग बीजेपीबजरंग दल के लोग हैं। ऐसे लोगों को क्या कहा जाए।

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ लोगों के नाम पोस्ट किए। इन्हें भाजपा और बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए दिग्विजय ने बीजेपीआरएसएस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम बलराम सिंह (सतना) बजरंग दल प्रमुख, मनीष गांधी (भोपाल), त्रिलोक सिंह (भोपाल), ध्रुव सक्सेना आईटी सेल भाजपा भोपाल, मोहित अग्रवाल (भोपाल), मोहन भारती (जबलपुर), संदीप गुप्ता (जबलपुर), कुश पंडित (देहरादून), जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के पति का भाई), रितेश खुल्लर, रज्जन तिवारी है, जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, युवा मोर्चा, आरएसएस को टैग करते हुए पूछाअंत में आप क्या कहेंगे, गद्दार? जय सिया राम।

सिंधिया के बयान का भी किया जिक्र

दिग्विजय सिंह ने फरवरी-2017 में आईएसआई की जासूसी के आरोप में पकड़े गए भाजपा युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लेकर दिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने लिखा कि कुछ साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान पर क्या बीजेपी, भाजपा युवा मोर्चा ने कभी संज्ञान लिया है? हमने तो भाजपा को आईएसआई की पार्टी नहीं कहा।

देश जानता है गद्दार कौन है-वीडी शर्मा

दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गद्दार कौन है, देश इस बात को जानता है। दिग्विजय सिंह को भी देश गहराई से जानता है। आप देश विरोधी काम करने वालों के साथ रहते हैं।

सारंग बोले-सुर्खियों में रहना चाहते हैं दिग्विजय

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह हर समय सेंसेशनल बयान देकर खुद को सुर्खियों में रखना चाहते हैं। जिसने हर समय सनातन का अपमान किया, भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों से पूरे सनातन को बदनाम किया।अफजल को गुरु और हाफिज सईद को जी लगाकर सम्मान देना, जाकिर नाइक से गले लगाना। एयर और सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह लगाकर सेना का अपमान करना। दिग्विजय सिंह ने हर समय देश को तोड़ने वाले बयान दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related