इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज इंदौर में 800.19 करोड़ रुपए की जलप्रदाय योजना का रिमोट का बटन दबाकर भूमिपूजन किया। यह योजना अमृत-2.0 के तह है। इस अवसर पर सीएम यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा की घटना पर दु:ख भी व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि हमने इंदौर की कठनाई को अंतर्मन से महसूस किया है।
इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मन में पीड़ा तो बहुत है लेकिन इससे आगे भी बढ़ना है। ये कष्ट का समय सीखा कर जा रहा है। आज मकर सक्रांति पर इंदौर आगे बढ़ने का संकल्पित हो रहा है। हमें इंदौर की बढ़ती गति और विकास पर गर्व है।
👉 यह भी पढ़ें:
- क्या बर्फ पिघलने लगी है…सीएम यादव के साथ मंत्री विजयवर्गीय की इस तस्वीर ने मध्यप्रदेश की सियासत में शुरू किया चर्चाओं का दौर
- डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम यादव-जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे पुलिस
- सीएम यादव ने सुलझाईं इंदौर की कई उलझनें, मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर लिया फैसला, ट्रैफिक सुधार के लिए बनेगा प्लान
- भोपाल में बोले सीएम यादव-राहुल गांधी सेना से सबूत मांगते हैं, दिग्विजय सिंह नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं
देश का हर शहर इंदौर बनना चाहता है
सीएम यादव ने कहा कि आज देश में हर शहर इंदौर बनना चाहता है। आज कठिनाई का दौर है, इससे आगे निकलने के लिए शासन का पूरा सहयोग नगर निगम सहित इंदौर की हर एक नागरिक के साथ रहेगा। सीएम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के शब्दों में इंदौर सभी दौर में आगे रहने वाला शहर इंदौर है। इसको आगे बढ़ाने के लिए हम पुनः आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है।
संकल्प शक्ति से पुनः आगे बढ़ेगा इंदौर
सीएम यादव ने कहा कि हमने इंदौर की कठनाई को अंतर्मन से महसूस किया है। इंदौर सहित निमाड़–मालवा में नर्मदा नदी का जल पहुंचा कर मप्र शासन ने समय–समय पर किसानों सहित व्यापारियों और उद्योगों की प्रगति का नया अध्याय लिखा है। अमृत-2.0 इंदौर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक और बड़ी महत्वपूर्ण योजना साबित होगी। सीएम ने कहा कि इंदौर अपनी संकल्प शक्ति से पुन: आगे बढ़ेगा।


