भोपाल में बोले सीएम यादव-राहुल गांधी सेना से सबूत मांगते हैं, दिग्विजय सिंह नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं

Date:

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज भोपाल के कोलार में 194 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि जब देश के दुश्मनों को भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारती है तो ये पप्पू (राहुल गांधी) सेना से सबूत मांगते हैं। वे वहां बोलते हैं और दिग्विजय सिंह यहां बोलते हैं कि नक्सवादियों को हमारी सेना मारती है और ये उनके लिए आंसू बहाते हैं।

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सेना से सबूत मांगते हैं और दिग्विजय सिंह यहां बोलते हैं कि नक्सलियों को हमारी सेना मारती है और उनके लिए आंसू बहाते हैं। पता नहीं कांग्रेस कब सुधरेगी। सक एक जैसी लाइन पर ही चलते हैं।

मुख्यमंत्री ने कोलार में बने स्टेडियम को लेकर कहा कि यहां पर कांग्रेस की बुद्धि का रावण जलेगा। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से यह स्टेडियम बना है। यह कांग्रेस को याद दिलाता रहेगा। जिनके नाम पर ये स्टेडियम बना है, वे अद्वितीय व्यक्ति, जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, भविष्य दृष्टा रहे हैं। वे 31 साल में कलकत्ता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने। आजादी के बाद भारत सरकार के मंत्री तो बने, लेकिन इसके साथ भविष्य में होने वाले संकट को भी पहचानते थे। धारा 370 जैसे कलंक को दुनिया के सामने बताया। उन्होंने नेहरूजी को भी इस बारे में बताया। चेताया भी, लेकिन नेहरूजी माने नहीं, क्योंकि अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए।

कोलार को करोड़ों की सौगात

सीएम डॉ. यादव ने भोपाल के दो बड़े इलाके कोलार और बैरागढ़ में 155 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज सिस्टम के लिए भूमिपूजन किया। इसके साथ ही कटाराबर्रई में 29 करोड़ रुपए से निर्मित सांदीपनि स्कूल का शुभारंभ और बंजारी में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राव उदयप्रताप सिंह और कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, तिरथ सिंह मीना भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।