सीएम यादव ने इंदौर में किया 30 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना का भूमिपूजन, बोले- विकास की हर योजना जनता के द्वार तक पहुंचे

Date:

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव सोमवार को इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। ब्लू लोटस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अमृत 2.0 योजना के 30 करोड़ रुपए की लागत से 34.235 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास की हर योजना जनता के द्वार तक पहुंचे।

सीएम यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम की यह परियोजना नागरिक सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर समान अवसर और विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुख और सुविधा पहुंचाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप देने का प्रयास हमारी हर योजना में झलकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासी समाज और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, निशांत खरे, सावन सोनकर आदि उपस्थित थे।

👉 यह भी पढ़ें:

छठ महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए।

छठ महोत्सव में शामिल होकर दिया अर्घ्य

सीएम यादव ने विजनगर में आयोजित छठ महोत्सव में शामिल होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य भी दिया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि छठ पूजा में सूर्य उपासना, परिवार के स्वास्थ्य और जीवन के दीर्घायु के संकल्प का प्रतीक है। त्रेता युग से भगवान श्रीराम की लम्बी आयु की कामना से यह छठ पूजा आरम्भ हुई। माताएंबहनें अपनी आस्था एवं संस्कारों के साथ इस पर्व को मनाती हैं। हमारी मातृशक्ति अपने परिवार के कष्टों को दूर करने और सुख समृद्धि के लिए आनंद के साथ जीवन के कष्टों को सहन करते हुए यह व्रत रखती हैं। मैं इन माताबहनों को नमन करता हूं।

सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनेंगे

सीएम यादव सोमवार को नंदा नगर स्थित गणेश परिसर में आयोजित मलूक पीठाधीश स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज की कथा में भी पहुंचे। वहां सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जायेंगे। सभी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जायेंगे। आगामी दिनों में गीता जयंती भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जायेगी। बीते दिनों राज्य शासन ने विजया दशमी पर उत्साह के साथ शस्त्र पूजन के कार्यक्रम किये दीपोत्सव में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाए गये। इस उत्सव को गौसंवर्धन के रूप में मनाया। राज्य शासन गौपालन को बढ़ावा देने के लिये हर स्तर पर कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Manipur में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के काफिले पर किया हमला असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल

मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।