इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय बाल चिकित्सालय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के जनभागीदारी से कायाकल्पित स्वरूप का लोकार्पण किया। लोकार्पण के उपरान्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सालय की अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का अवलोकन किया। इस दौरान संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, डीन डॉ. अरविन्द घनघोरिया, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे।
चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय जनभागीदारी और जनसहयोग से कायाकल्प किए जाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता हैं। लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से दो चरणों में चिकित्सालय का कायाकल्प किया जा रहा हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उक्त राशि सामाजिक संगठनों, दानदाताओं, क्रेडाई इंदौर और सीएसआर फंड्स के माध्यम से एकत्र की गई है, जो वर्तमान समय में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल हैं। चिकित्सालय का कायाकल्प दो चरणों में किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण का कार्य मई 2025 में पूर्ण किया जा चुका हैं। चिकित्सालय के कायाकल्प के तहत वातानुकूलित वार्ड्स, पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पी आई सी यू), हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), सीवियर मालन्यूट्रीशन ट्रीटमेंट यूनिट (एसएमटीयू), एक्स रे कक्ष , मॉड्यूलर किचन, फाउलर बेड्स एवं गुणवत्ता पूर्ण शौचालय बनाए गए हैं। जिससे बच्चों के उपचार के दौरान अनुकूल वातावरण बनाने में मदद होगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- अब चिट्ठी लिखने से क्यों इनकार कर रहे हो मंत्रीजी ‘दिल की बात’ ही तो है…
- विजयवर्गीय की बैठक पर ‘चिट्ठी बम’ का असर, तीन विधायकों को छोड़ बाकी सब ने बनाई दूरी, महापौर भी नहीं पहुंचे
- घुमक्कड़ : जरा सोचिए, भूमाफिया न होते तो कैसे ‘रईस’ दिखता इंदौर!
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पलसीकर कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्मा के सुपुत्र गगन वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने स्व. गगन वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।



