आयरलैंड में भारतीय राजदूत का  पत्र; कांग्रेस की  आपत्ति

Date:

आयरलैंड में भारतीय राजदूत का पत्र; कांग्रेस की आपत्ति

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्रा की लिखी एक चिट्ठी की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनका व्यवहार ग़ैर-पेशेवर और मर्यादाहीन है.आयरलैंड में भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल पर आईएफ़एस अधिकारी अखिलेश मिश्रा का लिखा एक पत्र पोस्ट किया गया है, जो उन्होंने वहां के अखबार आइरिश टाइम्स पर प्रकाशित एक संपादकीय के जवाब में लिखा था.इस पत्र का शीर्षक है- मोदी की लोकप्रियता अभूतपूर्व है.

इसमें लिखा गया है, 11 अप्रैल को आइरिश टाइम्स में छपे संपादकीय में भारतीय चुनाव को लेकर राय दी गई है कि मोदी ने अपना शिकंजा कसा. इस बारे में कहना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभूतपूर्व ढंग से लोकप्रिय हैं और सिर्फ़ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में.

Lok Sabha Election 2024: 'संविधान को खत्म करना...', जयराम रमेश के बयान पर  BJP नेता ने किया पलटवार - Lok Sabha Election 2024 Government wants to  abolish the Constitution Congress leader Jairam

इस पत्र के पहले पैरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यकाल की तारीफ की गई है.दूसरे पैरा में लिखा गया है, मोदी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह है- भ्रष्टाचार के गहरे इकोसिस्टम (जिसे 55 साल के शासन ने बनाया, जिसके शुरुआती 30 सालों में एक ही वंशवादी पार्टी का शासन था) के खिलाफ लड़ाई. इस पत्र को शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा है, भारत सरकार का बचाव करना एक बात है और ऐसा करने की उम्मीद भी की जाती है. लेकिन खुलेआम इस तरह से विपक्षी पार्टियों पर हमला करना, मानो आप किसी पार्टी के अंध समर्थक हों, ऐसी उम्मीद एक राजदूत से नहीं की जाती, भले ही उसकी नियुक्ति राजनीतिक आधार पर हुई हो. ये उनके स्तर पर ग़ैर-पेशेवर और मर्यादाहीन व्यवहार है मगर शायद मोदी के आधार पर सही है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।