कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, कहा-सरकार ने नहीं किया सहयोग

Date:

नई दिल्ली। कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस से जुड़े मामले में गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इसमें ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सहयोग नहीं किया, इससे सीआईएसएफ के काम में दिक्कत आ रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आवेदन में कहा कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक हॉस्पिटल की सुरक्षा सीआईएसएफ ने संभाल ली है, लेकिन वहां जवानों के ठहरने का इंतजाम नहीं किया गया। जवानों को हर दिन लगभग एक घंटे का सफर कर वहां पहुंचना पड़ता है। इस वजह से किसी आपात स्थिति में अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध करवाना भी संभव नहीं हो पाएगा।

महिला जवानों के लिए भी व्यवस्था नहीं

गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से सीआईएसएफ के लिए व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती, तो उसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई हो। इस मामले में अब 5 सितंबर को सुनवाई होगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि आर जी कर हॉस्पिटल में तैनात सीआईएसएफ के 97 लोगों में से 54 महिला हैं। उनके लिए भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जगह न मिलने के चलते सुरक्षा उपकरणों को भी सही तरीके रखने में समस्या आ रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।