कर्नाटक के कांग्रेस एमएलए केसी वीरेंद्र को ईडी ने किया गिरफ्तार, छापे में करोड़ों के नकदी और आभूषण मिलने के बाद कार्रवाई

Date:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र कुमार उर्फ ‘पप्पी’ को शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी का आरोप है। ईडी की छापेमारी में केसी वीरेंद्र के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और आभूषण बरामद किए गए थे।

ईडी ने शुक्रवार को कई राज्यों में की गई छापेमारी के बाद एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ 12 करोड़ रुपये नकद, 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए थे। ईडी ने बताया कि चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नामित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बेगलुरु की न्यायिक अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई। ईडी ने बताया कि विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कसीनो लीज पर लेने के लिए व्यावसायिक यात्रा पर गंगटोक गए थे। वीरेंद्र के भाई केसी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन राज के ठिकानों से संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।

ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ा है मामला

ईडी ने कहा कि उनके एक भाई केसी थिप्पेस्वामी, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं। विधायक और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग से जुड़े एक मामले में छापेमारी की गई। ईडी के मुताबिक चित्रदुर्ग जिले (छह परिसर), बेंगलुरु शहर (10 परिसर), जोधपुर (तीन परिसर), हुबली (एक परिसर), मुंबई (दो परिसर) और गोवा (पांच कैसीनो पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो सहित आठ परिसर) में 30 स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी में पता चला कि आरोपी King567, Raja567, Puppy’s003 और रत्ना गेमिंग के नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों का संचालन कर रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।