कन्नड़ फ़िल्म के सुपरस्टार दर्शन को हत्या के आरोप में जेल
कन्नड़ फ़िल्मों के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को दस दिन पहले हत्या के एक ऐसे मामले में गिरफ़्तार किया गया है जो किसी फ़िल्म की कहानी से मेल खाता है.वे उन 17 लोगों में शामिल हैं जिनको पुलिस ने रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया था.रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के फ़ैन थे और उनका शव एक नाले से बरामद किया गया था.इसी सप्ताह, बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा था कि रेणुकास्वामी की हत्या बेहद क्रूर और बर्बर तरीक़े से हुई थी. उन्होंने इसे एक जघन्य अपराध कहा था.
पुलिस का कहना है कि ऐसा माना जा रहा है कि 47 वर्षीय अभिनेता रेणुकास्वामी से ग़ुस्सा थे, क्योंकि एक फ़ार्मा कंपनी में काम करने वाले रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को अभद्र संदेश भेजे थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
- Friendship Turned Fatal: बाइक विवाद से शुरू हुई कहासुनी, दोस्त की हत्या और फिर आरोपी का एनकाउंटर
- झेलनीय! कॉमेडी ऑफ़ एरर्स की वो दो-दो!
- कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका, अभिनेता दिलीप राज का निधन; दिल का दौरा पड़ने से 47 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या पर बड़ा खुलासा: सीबीआई जांच शुरू, आरोपी के नेताओं और माफिया से संबंध आने से मचा हड़कंप
- एक डिजिटल भुगतान से खुलेगा हत्या का राज, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंची जांच



