नई दिल्ली। बुधवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चल रही है। इस दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सवाल उठाए। जया बच्चन ने कहा कि सर एक तो मैं आप लोगों को बधाई दूंगी कि आपने ऐसे लेखकों को रखा हुआ है जो बड़े–बड़े नाम देते हैं। ये नाम सिंदूर दिया क्यों? सिंदूर तो उजड़ गया लोगों का। जो मारे गए जिनकी पत्नियां रह गई. प्लीज, आप बोलिए।
जया बच्चन ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद खत्म करने का वादा किया था क्या हुआ। उन्होंने कहा जो यात्री गए थे वो किस लिए गए थे? 370 हटाने के बाद छाती ठोक के मैंने देखा है राज्यसभा में कहा गया आतंकवाद खत्म हो जाएगा। हम वादा करते हैं। क्या हुआ? ये यात्री उसी भरोसे गए थे। आपने प्रॉमिस किया था। हम जा रहे हैं कश्मीर। हमारे लिए तो जन्नत है। मिला क्या उन लोगों को? जन्नत से सर आपने जिन लोगों को वादा किया था उनका विश्वास तोड़ा है। आप 25 जानें नहीं बचा पाए। वो परिवार के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। जया बच्चन ने कहा कि आप लोगों में इतनी ह्यूमिलिटी नहीं है कि आपने उनके परिवार को उनसे माफी मांगी। हमसे गलती हो गई। हमें माफ कर दीजिए। हमें आपको सुरक्षित रखना चाहिए था. ये हमारी ड्यूटी थी कि सरकार आपको सुरक्षित रखेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका
- Rajya Sabha election के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सूची में कई चौंकाने वाले नाम, दो मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट
- मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल : भाजपा के कई ‘पहलवान’ अखाड़े में, वहीं कांग्रेस ढूंढ रही अपना ‘नाथ’


